सड़क अधूरी पर कीचड़ के कारण लग रहा जाम, उरगा-चांपा फोरलेन की कहानी …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की उरगा-चांपा फोरलेन सड़क अधूरी बन पाई है। कीचड़ की वजह से बरपाली के पास दिनभर जाम लगा रहता हैं। इसकी वजह से रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनें परेशान हुईं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी की लापरवाही और अफसरों की अनदेखी के कारण करीब 500 मीटर सड़क दलदल बन गया है। यही नहीं, सर्विस रोड भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। यहां पर भारी वाहनों के कारण छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी ठेका कंपनी ने मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। दोनों ओर राखड़ का पहाड़ बना दिया है। पानी की निकासी भी नहीं हो रही है।

Share this Article