11केवी लाइन का बिजली खंभा टूटकर गिरा खेत में , दो पंचायतों में छाया अंधेरा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के बरपाली क्षेत्र में ग्राम अमलडीहा और उमरेली के बीच 11केवी का खंभा टूटकर गिर गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे की बताई गई है। खंभा टूटने से दो पंचायतों में अंधेरा छा गया है। रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण इसमें सुधार नहीं हो पाया। मवेशी खदेड़ने गया किसान भी घटना में बाल-बाल बच गया।
ग्राम सोहागपुर सब-स्टेशन से जिले के अंतिम छोर में बसे अमलडीहा, सुखरीखुर्द पंचायत में बिजली की सप्लाई होती है।

- Advertisement -

इस क्षेत्र में अधिकांश 11केवी के बिजली खंभे खेतों के बीच से गुजरे हैं। ग्राम उमरेली और अमलडीहा के बीच बिजली का एक खंभा पहले से ही क्षतिग्रस्त था। वह अचानक टूटकर गिर गया। यह तो अच्छा था कि रक्षाबंधन का समय होने पर खेतों में कोई काम नहीं कर रहा था। बिजली का तार भी तीन-चार खेतों में गिरा हुआ है।

ग्राम अमलडीहा के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में एक किसान बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर क्षेत्र के लाइनमैन भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अवकाश का दिन होने के कारण सुधार नहीं हो पाया है। क्षेत्र में और भी कई बिजली के खंबे हैं जो झुक गए हैं।

Share this Article