भारत बंद के समर्थन में उरगा में बंद रही दुकानें, घण्टों रहा चक्काजाम…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  sc-st समुदाय के आव्हान पर बुधवार 21 अगस्त 2024 को आयोजित भारत बंद का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस कमेटी अनु-जनजाति विभाग के प्रदेश सचिव समेलाल जगत और आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे के संयुक्त नेतृत्व में उरगा चौक में बंद एवं चक्काजाम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर उरगा के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके अलावा कोरबा चाम्पा, कोरबा बिलासपुर और कोरबा करतला मार्ग पर यात्री वाहनों का संचालन भी ठप्प रखा गया। लगभग तीन घण्टे तक सभी मार्गों पर यातायात अवरुद्ध रहा। बन्द को देखते हुए बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि पूरा आयोजन शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

बन्द को सफल बनाने में पूर्व रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, आत्माराम सरपंच उरगा, मेलाराम दिवाकर- संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा, डायमंड पाटले, शैलेन्द्र कुर्रे, महामंत्री भीम रेजिमेंट कोरबा, आदित्य कुर्रे जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्य भीम रेजिमेंट कोरबा, प्रभात सोनवानी, रामरतन खूंटे, पुष्पेंद्र कुर्रे, आमित रात्रे, शुभम अनंत, परमेश्वर सिंह कंवर, रामलाल जगत, मानसिंह कंवर, जय कुमार जगत, काशी वैष्णव, अमर खान्डे, विधायक प्रतिनिधि, विक्की कंवर जनपद उपाध्यक्ष कोरबा, धनेश्वर दस महंत, बुधवारू लाल कोसले, ब्लाक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रामपुर आदि ने अपना योगदान दिया।

Share this Article