ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम रोड में स्थित दुकान की स्थिति दयनीय….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम रोड में स्थित दुकान की स्थिति दयनीय हालत में है। बताया जा रहा हैं की ना तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र में ध्यान दे रहे हैं और नहीं नगर पालिक के जिम्मेदार अधिकारी कुछ कर रहे हैं।

- Advertisement -

स्थानीय एक दुकानदार ने बताया कि हालत इतनी खराब है कि हमारे दुकानों मे पूरा पानी सीपेज से छत भी गिर रही है एवं दुकान के सामने पूरा कीचड़ से लथपथ हो गया है। जिसका हमारे दुकान पर काफी असर पड़ रहा है। यह भी बताया की पानी नल की भी सुविधा नहीं है। साफ-सफाई भी नहीं होती हैं, जिसके कारण बदबू रहती है। परिणाम स्वरुप आने जाने वाले ग्राहकों ने भी हमारी दुकानों में आना छोड़ दिया है। स्थिति यहां तक आ गई है कि हम दुकानों का किराया भी नहीं पटा पा रहे हैं।

हम आए दिन हम नगर निगम अधिकारियों को शिकायत करते रहते हैं। लेकिन इस समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ है और हम हर महीने नगर निगम कोरबा को जो निर्धारित टैक्स है उसे जमा करने मजबूर हैं।

Share this Article