मुख्य न्यायाधीश श्री राकेश सिन्हा ने कटघोरा सिविल न्यायालय का किया निरीक्षण……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN Korba.  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री राकेश सिन्हा अपने न्यायालय में सूचीबद्ध सभी प्रकरणों की समीक्षा करने के पश्चात जिला अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।

- Advertisement -

भ्रमण के दौरान उन्होंने सिविल न्यायालय कटघोरा का भी निरीक्षण किया। सिविल न्यायालय कटघोरा के अधिवक्ताओ ने उनके आगमन पर खुशी का माहौल था। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने वहां के स्थानीय ऐतिहासिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों की जानकारी ली। न्यायालय परिसर एवं भवन का निरीक्षण कर गार्डन को सुसज्जित रखने के निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। पेयजल के स्थान को स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित रहे।

Share this Article