पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई का साकार हुआ पक्का मकान का सपना, कच्ची दीवार वाला पुराना घर से मिला छुटकारा, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मिला पक्का मकान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN   कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों को योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा। और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का मकान का लाभ भी मिल रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए वरदान बनकर उभरी है। ऐसे ही एक मामला कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार गांव नरबदा (दलदलीपारा) में रहने वाले पहाड़ी कोरवा का जीवन सवर रहा, कल तक कच्चे घरों में जीवन यापन कर रहे थे, अब उन सभी परिवारों को पक्का मकान का लाभ मिल रहा। जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा पहल करते हुए लोगो को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है ।

- Advertisement -

पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई पति ढोलु राम को पक्का मकान मिलने से खुशी से झूम उठी। कोरबा ब्लॉक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहले आवास पूर्ण हैं। लाभार्थी पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई पति ढोलु राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था। बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित प्रधानमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Share this Article