कोरबा जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। ऐसे में खारुन नदी का पानी लगातार बांगो बांध के जलस्तर में इजाफा करता आ रहा था । जिससे बांगो बांध का जलस्तर अपने क्षमता से बढ़ न जाये इसके लिए बांगो बांध का तीन गेट को शनिवार की रात को खोल दिया गया है । जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है जिला प्रशासन की ओर से निचली बस्ती और नदी नालो के आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है ।
- Advertisement -
सम्भावना जताई जा रही है कि बांध का पानी निचली बस्तियों में घुस सकता है और आम जन को जानमाल का नुकसान होने की असंका भी है जिसको देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की जा रही है । बता दे कि शनिवार की रात बांगो बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तीन गेट से 9400 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। बांगो डैम के गेट खुलने से हसदेव किनारे बसे निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले में बीते 4 दिनों से लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सुबह से हो रही बारिश से बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रात लगभग 10 बजे बांध के गेट नम्बर 5, 6 और 8 से 9400 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा है।

