कृषि विभाग गरियाबंद द्वारा शा. हाई स्कूल सढौली में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
NOW HINDUSTAN korba.  भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर में  23 अगस्त को चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला चौथा देश और चन्द्रमा की दक्षिण दिशा में उतरने वाला पहला देश बनने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुआ। इसी तारतम्य में 23 अगस्त को उप संचालक कृषि जिला गरियाबंद चंदन कुमार राय एवं सहायक संचालक सह परियोजना अधिकारी एनजीडब्लूडीपी 2.0 गरियाबंद महेश कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में गरियाबंद विकास खण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित परियोजना के जलग्रहण समिति सढौली में शासकीय हाई स्कूल सढौली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चो के लिए पेंटिंग, चित्रकला, रंगोली, प्रश्नोत्तरी कार्यकम रखा गया
जिसमें सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय सभी छात्रों को इनाम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य श्रीमति रेखा शुक्ला, शिवेश शुक्ला, कविता सिन्हा, गोविंद प्रसाद साहू, पप्पु वर्मा, उमेश ध्रुव आकाश मेढ़ी एवं सभी स्कूल स्टाफ एवं कृषि विभाग के युगल किशोर ध्रुव, राजुरतन दीवान, गिरीराज वर्मा, दिलीप कुंजाम, तेजराम सिंहा, मनोज मरकाम उपस्थित थे। रंगोली प्रतियोगिता में कु. सरोज, चित्रकला प्रतियोगिता में कु. नम्रता निषाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हमेश्वर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतरिक्ष दिवस मनाने की पूर्व सूचना देने पर विशाल साहू एवं प्रेमशंकर पटेल के द्वारा अंतरिक्ष यान का मॉडल बनाकर जानकारी दिया गया।

Share this Article