जिले में हुई झमाझम बारिश से बांगो बांध के खोले गए आधा दर्जन गेट-तटीय इलाकों में अलर्ट….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले सहित आसपास के पड़ोसी जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते बागों बांध लबालब हो गया है। शनिवार की देर रात बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के आधा दर्जन गेट को खोल दिया है। इसके साथ लगभग 30000 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बांगो बांध में बने हाइडल प्लांट को भी पूरे रफ्तार से संचालित किया जा रहा है। बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव दर्री बाराज पर पानी का दबाव और बढ़ेगा ऐसे में दर्री बराज के कई और गेट भी खोलने की संभावना है।

- Advertisement -

दर्री बरॉज के एसडीओ शिवनारायण साय ने बताया कि रात 12 बजे के बाद 25 से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और आज पुनः 50 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़े जाने की संभावना बनी हुई है। नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वालों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को पहले ही सतर्क किया जा चुका है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पहले ही दर्री बराज का गेट खोलने से निचली बस्ती में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लगातार पानी छोड़ने से निचली बस्तियों में खतरा पैदा हुआ है अब बांगो बांध का गेट खुलने से निचली बस्तियों में पानी और भरने की संभावना है। इसके मद्देनजर जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

दर्री बरॉज के ईई एस.के. तिवारी ने बताया कि बांगो बांध लगभग 92% भर चुका है, जिसके कारण अभी 30 हजार क्यूसेक पानी बहाया जा रहा है। इसके लिए 6 गेट खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह तक गेट की ऊंचाई बढ़ाकर या दूसरे गेट खोलकर वर्तमान से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा ताकि जल भराव से बांध को नुकसान न पहुंचे।

Share this Article