बांकीमोंगरा के सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से 9 साल की मासूम हुई घायल-परिजनों में आक्रोश……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN    कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल बांकीमोंगरा के सरकारी स्कूल में क्लास रूम में अचानक पंखा गिर गया। पंखा उस समय नीचे गिरा जब स्कुल में बच्चियां पढ़ाई कर रही थी। जिससे पूरे क्लास रूम में हड़कंप मचा गया।
जानकारी के अनुसार आत्मानाद स्कूल बांकी मोंगरा क्षेत्र में क्लास 3 की 9 साल की मासूम बच्ची के ऊपर पंखा गिर गया। इस दुर्घटना में उसके आंख और कान के पास चोटें आई, लेकिन वह सुरक्षित है।

- Advertisement -

बच्ची को समय से अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करी है। घटना के पश्चात विद्यालय के अन्य छात्रों से लेकर शिक्षक और परिजन में चिंता की लहर दौड़ गई है। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने घायल बच्ची को उचित उपचार और उसकी स्थिति का आंकलन करने के लिए अस्पताल पहुंचाया है। परिवार जनों में आक्रोश हैं, उन्होंने स्कूलों में सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए।

Share this Article