NOW HINDUSTAN. Korba. जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के तत्वाधान में जिला में जेल भरो आंदोलन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युकाइयों ने गिरफ्तारी दी उन्हें अस्थाई जेल में रखा गया।
बलौदा बाजार मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर के जिले में जेल भरो आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया। युवा कांग्रेस के आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से मुस्तैद रही। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जेल भरो आंदोलन को लेकर गिरफ्तारी दी और “मैं भी देवेंद्र” का पोस्टर और सरकार की नीतियों से नाराजगी के नारे के बीच प्रदेश सरकार को काेसा। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई रूप से बने जेल में रखा।
- Advertisement -
इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, मधुसूदन दास ने कहा कि हम सभी देवेंद्र यादव के साथ हैं, सरकार को उन्हें निशर्त छोड़ना होगा, यह आंदोलन प्रदेश भर मे चलाया जाएगा। जेल भरो आंदोलन सहित बड़ी संख्या में जिले भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहजाद आलम, निक्कू कुकरेजा, आशीष गुप्ता, रहमान खान, शिवम् राय, इशाक खान, बबलू मारवा, कमल चंद्रा, दीपक वर्मा, मनमोहन राठौर, विनय, सूरज, मनीष शर्मा, चंटू, जुनैद मेमन, दिवाकर राजपुत, धनंजय राठौर, जित्तु महंत, किसन कुमार सहित अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

