एसईसीएल-कोरबा में निदेशक तकनीकी ने कोरबा क्षेत्र की अंडरग्राउंड खदानों का लिया जायजा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने रविवार को कोरबा क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने रजगामार एवं बलगी छुराकछार की अंडरग्राउंड खदानों में खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

- Advertisement -

सम्बंदित अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होने उत्पादन-उत्पादकता एवं रजगामार खदान में कंटिन्यूअस माइनर द्वारा कोयला उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होने मानसून को लेकर की गई तैयारियों एवं सुरक्षा उपायों एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share this Article