NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थी सुरक्षा प्रभारी धनाराम सूर्यवंशी एसईसीएल गेवरा परियोजना ने का थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 अगस्त को शाम लगभग 07:00 बजे मुखबिर सूचना मिली कि गेवरा खदान के भठोरा फेस में एक कैंपर वाहन में दो व्यक्ति डोजर मशीन से डीजल चोरी कर कैंपर में भाग रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के भठोरा फेस की तरफ जाते समय एक कैंपर वाहन तेजी से आते हुये दिखा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
- Advertisement -
पकडे गये दोनो संदेही से पुछताछ की गयी। उक्त कैंपर वाहन में 04 नग 35 लीटर वाले जरिकेन में पुरा भरा हुआ डीजल एक कैंपर वाहन 02 खाली जरिकेन एक डीजल निकालने का पाइप और एक बोलेरो वाहन तथा दो कथित डीजल चोर को थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग. को थाना गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को दी गयी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर उनके निर्देशन, मार्गदर्शन पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 303 (2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
संदेहियों से पुछताछ करने पर चोरी किए डीजल मे से 105 लीटर डीजल को जेसीबी के आपरेटर को बिक्री करना बताया। जेसीबी आपरेटर को जेसीबी के साथ थाना तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपीगण से 35 लीटर वाले तीन जरिकेन में कुल 105 लीटर डीजल को खरदीना और जेसीबी में डालना बताया है। डीजल खरीददार कथित आरोपी को पेश करने पर उक्त जेसीबी को जप्त कर उसका कृत्य धारा 317 (2) बीएनएस का पाए जाने से धारा 35 (1) (b) (ii) बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया है। आरोपीगण के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। डीजल चोरी के विरुद्ध थाना दीपका पुलिस द्वारा लगातर कार्यवाही की जा रही है।

