हिदायत उपरांत अब सख्त कार्यवाही कर रहा यातायात विभाग , विद्यालय के बाहर की गई कार्यवाही…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने यातायात अमले के साथ विद्यालयो के बाहर पहुंचकर कार्यवाही की। एक दिन पहले यातायात विभाग ने विभिन्न विद्यालयो का दौरा कर नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने के लिए स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया था। यातायात विभाग की टीम विद्यालय पहुंच कार्यवाही कर छात्रों के अभिभावकों को वाहन न देने की हिदायत दी।

- Advertisement -

यातायात थाना में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी के सामने मौजूद रहकर ऐसी विद्यार्थियों पर कार्यवाही की, जो दो पहिया वाहन चलाते हुए पहुंचे थे। उनके परिजन को मौके पर तलब किया गया। जुर्माना की कार्यवाही की गई और कई मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के अभिभावक उन्हें स्वयं स्कूल लाना ले जाना करें, यह संभव ना हो तो अन्य वाहन की व्यवस्था करें, लेकिन नाबालिक बच्चों के हाथ में वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी ना दें। यदि एक बार की समझाईश पर आदत में सुधार नहीं आएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और न्यायालय प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
उन्होंने अपील की है कि अपने बच्चों और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और इसमें पुलिस प्रशासन को सहयोग दें। यह कार्यवाही उन बच्चों पर भी होगी जो सामान्य तौर पर भी दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए जाएंगे, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को बिल्कुल भी वाहन चलाने के लिए ना दें।

जिले में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त निर्देश दिए हैं। थाना एवं चौकी क्षेत्र में वाहनों की जांच पड़ताल करते हुए चालकों द्वारा मादक पदार्थो का सेवन कर नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर भी जप्ती की कार्यवाही हो रही है।

Share this Article