जनगणना में ओबीसी का पृथक कोड जारी करने की मांग पर सांसद को सौंपा ज्ञापन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. ओबीसी महासभा जिला कोरबा, एम.सी.बी. बैकुंठपुर मरवाही के ओर से ओबीसी प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के माध्यम से, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नाम 2021 की लंबित राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी को कोड नंबर पृथक से निर्धारित किए जाने का मांग पत्र सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को उनके निवास पर ओबीसी महासभा के कोरबा लोकसभा के आठों विधानसभा व तीन जिला कोरबा, कोरिया, मरवाही व आठ विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

- Advertisement -

ओबीसी ज्ञापन सौंपने के दौरान श्याम सुंदर सोनी, सुरेंद्र जायसवाल, संतोष राठौर, कोरबा जिला अध्यक्ष ओबीसी नकुल कुमार राजवाड़े, कोरिया अध्यक्ष आर.एन. पटेल, कोरबा महिला जिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, आर.एन. श्रीवास, तरुण सिंह राठौर, प्यारे लाल चौधरी, सुभाष डडसेना, अशोक साहू, मानसी, ईश्वरी यादव, वर्षा सहारे, ललित कुमार श्रीवास, दामोदर राजवाड़े, कमल प्रसाद, रामनारायण साहू, रमेश पंत, तीजराम तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिला व 8 विधानसभा के जिला, तहसील, वार्ड पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।

Share this Article