राहगीर को जानलेवा ठोकर मारकर लापता हुए वाहन को अंततः कोरबा पुलिस की मुस्तैदी ने तलाशा….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN   कोरबा जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने राहगीरों को ठोकर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ा लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध कमांक 511/024 धारा 105 बीएनएस, 185 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
सूचक दामिनी गिरी एवं मोहित राम मिरी के द्वारा आईटीआई रामपुर थाना सिविल लाइन आकर मृतक मनोज गिरी एवं शिव कुमार मिरी के मृत्यु के संबंध में मर्ग इंटीमेशन चाक कराया और जानकारी दी कि मृतक मनोज गिरी अपने दोस्त मृतक शिव कुमार गिरी की मोटर सायकल से 27 अगस्त की लगभग 6:30 बजे निहारिका क्षेत्र की तरफ घुमने के लिए गया था तथा 27 अगस्त की रात्रि गरिमा मेडिकल के सामने निहारिका मेन रोड के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से कार चालक ने मृतक की मोटर सायकल को ठोकर मार दी, और वाहन उन पर चढ़ गयी। जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके अलावा अन्य लोगो को भी घायल करते हुए वह मौके से फरार हो गया तथा एक अन्य वाहन को भी ठोकर मारकर गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisement -

घायलों को ईलाज हेतु न्यू कोरबा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा दो को मृत घोषित कर दिया गया। नशें के हालत में वाहन चलाकार उक्त घटना को कारित करने के आरोप में उस पर धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर उसको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Share this Article