NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थी अंकित कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त को रात्रिलगभग 09:00 से 09:30 बजे जोगियाडेरा भवानी मंदिर के पासमें रोड में उसके और उसके साथी के साथ भी मार-पीट, लूटपाट की घटना को कुछ लोगो के द्वारा अंजाम दिया गया है। मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की गई।
- Advertisement -
उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से आरोपियों द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर नगदी रकम एवं कैमरे का सामान लूटपाट करते हुए मारपीट किए थे, जिस पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच संदेही आरोपी व एक अपचारी बालक से पूछताछ की गयी, वे अपराध स्वीकार करते हुए कुछ लोगो के साथ मिलकर घटना में सहयोग करना तथा रकम की लूटपाट दो युवको के द्वारा किया जाना बताया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

