NOW HINDUSTAN korba. छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से कुसमुंडा क्षेत्र की छात्राएं लाभांवित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत विधायक प्रतिनिधि 64 छात्राओं को साईकिल वितरण किया।
- Advertisement -
अभिषेक पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिलाष यादव, रवेंद्र पटेल, रोहित शर्मा, एल.के. साहू सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

