दीपका क्षेत्र में हुए सडक हादसे में महिला की हुई मृत्यु, सैर पर निकली थी मृत्यु….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-पश्चिम के दीपका क्षेत्र में अलसुबह हुए हादसे में अलग-अलग जानकारी निकल कर सामने आ रही थी। फिलहाल अपुस्ट जानकारी यह निकल कर सामने आई है की दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से श्रमिक चौक के बीच एक निजी कंपनी के अधिकारी अपने पुत्र को कार चलाना सीखा रहें थे। सड़क पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर लग गयी। खून से लथपथ घायल महिला को आनन-फानन में एनसीएच अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार महिला के संबंध में बताया जा रहा है की उक्त महिला सीआईएसएफ जवान की सास है। दुर्घटना के संबंध में निजी कंपनी का अधिकारी स्वयं थाने में पहुंचकर बताया है की स्कूटी में ठोकर लगी है। वाहन में स्वयं चला रहा था। और जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार को जप्त कर ली , इससे यह पता चलता है कि घटना के बाद मामले को छुपाने के काम किया जा रहा था । अभी भी कहा जा रहा है । वाहन को अधिकारी नही उसका पुत्र चला रहा था । इस मामले की दीपका पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 

Share this Article