NOW HINDUSTAN korba. साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड SECL गेवरा के अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी रूंगटा व पेटी कॉन्ट्रैक्टर बाला जी द्वारा मजदूरों का शोषण करते हुए, मजदूरों को HPC द्वारा निर्धरित मजदूरी दर नहीं दिया जा रहा है, 1305 रूपए प्रतिदिन की दर से वेतन निर्धारित है,लगभग 34000 हो रहा है,लेकिन 21000 दिया जा रहा है,परन्तु उसमें भी PF के नाम से 3600 रूपए काट दिया जा रहा है, जिसको लेकर सैकड़ों मजदुर आक्रोशित है,कोरबा कलेक्टर ऑफिस में शिकायत के बाद बिलासपुर केंद्रीय श्रम आयुक्त में शिकायत की गयी, आयुक्त महोदय ने उचित व कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

मजदूरों का साथ देने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी के नेतृत्व में सभी ने शिकायत दर्ज कराया और उन्होंने कहा कि रुंगटा कंपनी की मनमानी, मजदूरों के साथ अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समय आने पर वृहद रूप से आंदोलन किया जाएगा ।

