NOW HINDUSTAN korba. शुक्रवार 30 अगस्त को ग्राम पंचायत नकिया, डोकरमना एवं बडगांव में जनमन शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत लगाए गए इस कैंप में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के आधार और आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया इसके साथ ही उनका हेल्थ चेक अप भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का शुगर,बीपी, बुखार चेक किया गया मौके पर ही दवा देकर संक्रमण से बचने के उपाय बताए गए।
- Advertisement -
जनपद अधिकारी द्वारा जनमन के तहत आवास फार्म भरवाया गया परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके विकास के लिए कोरबा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया गया। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना की।

