NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत थाना पसान के ग्राम लैंगी के कोटवार की संदिग्ध मृत्यु का मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लैंगी में रहने वाले रामदास महंत नामक व्यक्ति जो ग्राम लैंगी में ही निवासरत है और गांव में ही कोटवारी का काम करता था। वह मोटरसाइकिल से अपने गृहग्राम गया था। बाद में उसका शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। गांव के लोगो ने इसकी सूचना पसान थाना में दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को मर्चुरी में रख दिया। आगे की जांच-पड़ताल जारी हैं।
थाना पसान के ग्राम लैंगी में कोटवार की संदिग्ध मृत्यु की शंका पर मचा हड़कंप-जांच जारी……