प्रवासी पक्षी एशियन बिल ओपन स्टार्क की सुरक्षा हेतु कबर बिज्जुओं को पकड़ने जुटी वन विभाग की टीम….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम कनकीधाम में प्रवासी पक्षी एशियन बिल ओपन स्टार्क की सुरक्षा हेतु कबर बिज्जुओं को पकड़ने की कवायद में वन विभाग की टीम जुटी हुई हैं। माना जा रहा हैं की प्रवासी पक्षी एशियन बिल ओपन स्टार्क को इनके द्वारा जानलेवा नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं।
लेकिन इसमें वन विभाग को सफलता नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में मौजूद कबर बिज्जुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल बिछा रखा है लेकिन इसमें वे फंस नहीं रहे हैं और प्रवासी पक्षियों के बच्चों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी दी जा रही हैं की बीती रात क्षेत्र में सक्रिय कबर बिज्जुओं ने प्रवासी पक्षियों के चार बच्चों को फिर घोंसले से नीचे गिरा दिया था लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा हैं की पेड़ से नीचे गिरे एशियन बिल ओपन स्टार्क के बच्चों को फिर से वापस घोंसले में डाल दिया गया है। इससे पहले कबर बिज्जुओं ने पिछले 4-5 दिनों से सक्रियता दिखाते हुए पेड़ों पर चढक़र प्रवासी प्रक्षियों के बच्चों को काटने के साथ उन्हें मार भी देते थे। कबर बिज्जुओं की इस करस्तानी से चार दर्जन से अधिक प्रवासी पक्षियों के बच्चों की जान चली गई थी।

ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर वन अमला उसकी सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ और निगरानी करने के साथ ही कबर बिज्जुओं को पकड़ने कवायद शुरू की। जितेंद्र सारथी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कोशिश की है।

Share this Article