सिरली स्कूल के 85 छात्रों को कॉपी,पेन,पैसिंल का वितरण किया गया…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. हरदीबाजार – सिरली प्राथमिक व माध्यमिक शाला में अध्यनरत 85 बच्चे को कॉपी,पेन,पैसिंल का वितरण स्थानीय पटवारी गोविंद कंवर द्वारा किया गया । बच्चे अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर आगे बढ़े और देश शहर का नाम रोशन कर इसी विचार व सहयोग की भावना से पटवारी गोविंद कंवर द्वारा कॉपी पेन का वितरण किया गया और कहा कि शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य चन्द्रपाल पटेल, प्रधान पाठक लोचन प्रसाद साहू,उदय शंकर राजवाड़े,प्रकाश शर्मा, गंगा भार्गव, प्रदीप कंवर, हेमंत कंवर आदि मौजूद रहे।

Share This Article