NOW HINDUSTAN कोरबा 03 सितम्बर – शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य कार्यालय साकेत भवन से 36 तीर्थ यात्रियों का दल श्री अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ, निगम के जनप्रतिनिधियों ने यात्री बस को रवाना किया तथा श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्याधाम रवाना होने वाले इन तीर्थ यात्रियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, पालूराम साहू, मुकेश राठौर, निगम के उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, श्रीमती हारबाई, श्रीमती कृष्णा राठौर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
