NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कोरबा जिला पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, उक्त अभियान के तहत वाहनों की जांच कर उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाये और ना ही अपने करीबियों को मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने दे। मालवाहक वाहन चालक को वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करने समझाईस दी गयी।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं श्रीमती नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही की गयी।
- Advertisement -
उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 दर्ज थी और इस वर्ष 8 माह में ही 443 कार्यवाही दर्ज कर ली गई है जो लगभग 257% प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इनसे 4,92,300/- समन शुल्क अबतक वसूला गया हैं।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा, भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पेट्रोलिंग करते हुए गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवरस्पीड वाहन चलाने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी। लगातार हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।

