भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की भेंट, रायपुर में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान में हुए शामिल……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से शिष्टाचार भेंट किया। रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिले एवं प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

कोरबा जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास में शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत करते हुए संगठन पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पार्षद रितु चौरसिया राजेश यादव रघुराज सिंह उईके मुकेश जायसवाल दिलीप पटेल रामेश्वर सोनी उपस्थित थे।

Share this Article