गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 5 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जानकारी की अनुसार 2 सितंबर दिन सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे कटघोरा न्यू बस स्टैंड स्थित मुरली होटल में कटघोरा तहसीलभाटा निवासी व उसके साथी पर मुरली होटल में घुसकर उसके संचालक मुरली साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं की इस दौरान मुरली होटल के संचालक व अन्य कर्मचारी को बाहर जाने के लिए कहा गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा हैं की उसके पश्चात उनके द्वारा होटल के बाहर निकलकर गाली-गलौज देने लगे तथा जमकर हंगामा किया गया, जिसकी वजह से बस स्टैंड में वाहनों का जाम लगने लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे पुलिस के साथ हुज्जतबाज़ी व गाली-गलौज करने लगे।
सूचना पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। प्रार्थी मुरली साहू की रिपोर्ट पर कथित आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य 3 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पूर्व भी उन पर मुरली होटल संचालक के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हैं।

कटघोरा पुलिस ने उक्त कथित आरोपियों पर धारा 147, 148, 294, 323, 506, 452, 341, 353, 186 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया तथा सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share this Article