जिले में दंतैल हाथी ने सूंड से उठाकर पटका ग्रामीण को-मृत्यु , एक माह में ले चुका हैं चार व्यक्तियो की जान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में पाली वन मंडल के धारपखना घुईचुआ सर्किल में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। पिछले एक माह में हाथी चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा कि मृतक 60 वर्षीय मेवाराम धनवार रात्री लगभग 10:00 बजे मुख्य सड़क पर जा रहा था। इस दौरान अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और हाथी ने उसे सूंड से उठाकर सड़क पर पटक दिया। जहां उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। दंतैल हाथी ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद ग्राम की तरफ घुस गया। जहां कुछ लोग घर छोड़कर भागने लगे और किसी दूसरे के घर में सहारा लेकर छुपे हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतक सोनाईपुर का रहने वाला था। वन विभाग की टीम इस घटना के बाद ग्रामीणों को हाथी के पास जाने के लिए मना कर रही थी। वहीं हाथी के पीछे-पीछे वन विभाग की टीम जा रही थी और लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंस कर रही थी कि गांव में हाथी घुस गया है। घर से बाहर न निकलें। यह मंजर देर रात तक चलता रहा। जहां हाथी को बिंझरा जंगल की ओर खदेड़ा गया।

- Advertisement -

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में तीन लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद जिला चांपा-जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डाला था। जिसके बाद बिलासपुर जंगल में था। दो दिन से पुनः कोरबा पाली वन मंडल पहुंचा और फिर से ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार अब तक चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है और हाथी पिछले एक माह से कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर वन मंडल में घूम रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। आसपास के ग्रामो में भी मुनादी कराई जा रही है।

Share this Article