NOW HINDUSTAN. Korba. गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है । गुरु ही बच्चों को एक सही मार्ग दिखलाता है यही वजह है कि हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और बच्चों के द्वारा अपने शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निहाल सोनी के नेतृत्व में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
- Advertisement -
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री प्रवीण साहू , अविनाश प्रजापति, विधि मिश्रा ,श्रेया , शिवम राजपूत कोषाध्यक्ष प्रखर शर्मा सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

