जंगल में जुआ खेलने के आरोप में 8 गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम रजकम्मा और बिंझरा के जंगल में जुआ खेलने के आरोप में कटघोरा पुलिस ने दबिश दे 8 लोगो को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी। जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं ग्राम बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद की गयी।

- Advertisement -

इस कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने कथित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं। इस पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

Share this Article