NOW HINDUSTAN. Korba. शनिवार को गणपति बप्पा धूमधाम के साथ गणेश पंडालो में विराजमान होंगे। इसको लेकर सभी गणेश पंडालो में जोर-जोर से तैयारी चल रही है। जिस प्रकार से निहारिका क्षेत्र दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है उसी तरह से पुराना कोरबा गणपति पूजा के लिए जाना जाता है । इस वर्ष भी कोरबा जिले में भी एक से बढ़कर एक पंडालो में भगवान गणपति बप्पा विराजमान होंगे।
- Advertisement -
इसी कड़ी में चित्र टॉकीज के बगल में भी श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है इसके लिए बाकायदा भव्य पंडाल भी बनाया जा हैं। जिसमें लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र भी रहेगा । समिति के अध्यक्ष विभव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुछ नया करने का प्रयास किया गया है जिससे लोगों को भगवान गणपति के दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा।

