दंतैल हाथी के हमले से हुई पहाड़ी कोरवा की मौत- दो मवेशी की भी गयी जान……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिले में हाथियों का आतंक जारी है कोरबा और कटघोरा के वनमंडल में दर्जनों हाथी विचरण कर रहे है । जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के गढकटरा में दंतैल हाथी ने पैर से कुचल कर पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही दो मवेशी की भी जान ले ली ।

- Advertisement -

इस संबंध में बताया जा रहा हैं की हलाई बाई नामक पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने मकान में सो रही थी इसी बीच दंतैल हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सरपंच एवं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

Share this Article