भारत के उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायाधिपतिगण एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति का कोरबा जिला में आगमन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. 07 सितम्बर 2024 को उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधिपतिगण श्री सूर्यकांत, श्री पी0 श्री नरसिम्हा, एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा, का आगमन छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के बुका जल विहार केन्द्र कटघोरा में हुआ ।  न्यायाधिपतिगण के करकमलों के द्वारा बुका वन विश्राम गृह कटघोरा जिला कोरबा के प्रागंण में न्यायाधिपति एवं न्यायिक अधिकारीगण तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।

- Advertisement -

कटघोरा वनमण्मडल के अंतर्गत स्थित बुका जल विहार के प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। बुका जल विहार कटघोरा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर न्यायाधिपतिगण के द्वारा बुका जल विहार केन्द्र में नौकाविहार का आनंद लिया गया ।

उक्त अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल, श्री बी. वर्मा, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर, श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, ओंकार प्रसाद गुप्ता, न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, डॉ. ममता भोजवानी, विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस. कोरबा, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, तृतीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, जिला अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी., कोरबा, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो, कटघोरा, श्रीमती मधु तिवारी, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, जितेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सीमा प्रताप चन्द्रा कोरबा एवं कोरबा जिले के पदस्थ न्यायाधीशगण कोरबा, कटघोरा, पाली एवं करतला तथा अजीत बसंत, कलेक्टर, कोरबा, सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री प्रतिष्ठा मंमगई, आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा उपस्थित थे।

Share this Article