ग्राम सतरेंगा मार्ग में विचरण कर रहा दंतैल हाथी-वन विभाग ने किया सतर्क……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी के पहुंच जाने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। दंतैल हाथी ने माखुरपानी मे पहाड़ी कोरवा 75 वर्ष की वृद्धा महिला सहित दो बैल को मौत घाट उतार दिया था, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा हैं। आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं। दंतैल हाथी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

- Advertisement -

जिसे देखते हुए बालको वन क्षेत्र रेंजर जयंत सरकार ने चुईया, अगरबाहर से सतरेंगा जाने वाली मार्ग को बंद कर आम लोगों से अपील की है कि लोग जंगल जाने से बचें। वन अमला एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

Share this Article