जिला ऑटो संघ के चुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह, अध्यक्ष चुनने को लगी होड़…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिला ऑटो संघ के तीन वर्ष के कार्यकाल के चुनाव रविवार को सूर्यवंशी भवन में आयोजित की गई । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार सामने आए जिसमें वर्तमान अध्यक्ष गिरिजेश सिंह ठाकुर, आजम खान ,सुंदर वस्त्रकर, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार सामने आए राम जाने, पंकज तिवारी और सचिव पद के लिए रवि यादव, यशवंत कौशिक, मिथुन सरकार, वही सह सचिव में 7 लोगों ने दावेदारी की है। इस्लाम अंसारी, राजेश थापा, राजेश देवड़ा, किशन जयसवाल, मुन्ना किशन, राजेश निर्मलकर ,राजू नायडू। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए भी पांच लोगों ने दावेदारी की जिसमें परदेसी प्रजापति, श्याम दास गुरुजी, अंजनी कुमार, रेशम राव, ईस्केल भाई।

- Advertisement -

जिला ऑटो संघ में 1330 मतदाता है जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मतदाता अपने शुभचिंतकों के लिए मत डालने का कार्य किया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करने के लिए चुनाव अधिकारी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी भी प्रकार की कोई और सुविधा देखने को नहीं मिली देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है

Share this Article