Breking news. मामूली विवाद पर भाई पर भाई की हत्या करने का लगा आरोप-शव को निकले का काम जारी …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनकोना में एक भाई पर अपने बड़े भाई की हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की हत्या कर शव को ग्राम के ही निकट दफना दिया गया। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना का खुलासा दो दिन बाद हुआ, जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की मामूली बात पर दोनों भाइयों में विवाद हुआ, जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को गांव के समीप दफना दिया और परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया।
पुलिस के द्वारा कब्र खोदकर शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें एसडीएम की मौजूदगी में काम किया जा रहा है। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस नए सिरे से जांच शुरू करेगी। इस घटना के बाद पुरे ग्राम में दहशत का माहौल व्याप्त हैं साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस कथित आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कहा हैं कि इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए काम कर रही है।

- Advertisement -

Share this Article