कौशल्या देवी महतो के निधन पर कमला नेहरु महाविद्यालय में दी गई मौन श्रद्धांजलि….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल के ख्यातिलब्ध चिकित्सक और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो एवं अंचल के दंत चिकित्सक विकास रंजन महतो की माता कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके इस असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कमला नेहरु महाविद्यालय परिवार ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

महाविद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक-संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी प्रार्थना ईश्वर से की गई।
शोक सभा में मुख्य रुप से कमला नेहरु महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, सचिव सुरेंद्र लांबा, सह सचिव उमेश लांबा, कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत बोपापुरकर एवं ज्योतिभूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. किरण चौहान सहित दोनों महाविद्यालयो के सहायक प्राध्यापक व कर्मी उपस्थित रहे।

Share this Article