ब्लैक फिल्म पर जिला यातायात विभाग सख्त, निकली गई ब्लैक फ़िल्म ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  यातायात से जुडी समस्याओं को हल करने के लिए यातायात विभाग पुलिस एक्टिव मोड पर है। यातायात पुलिस ने सड़को पर अपनी उपस्थिति के साथ कई मामलों में सख्त कार्यवाही कर रही हैं। नियम विरूद्ध तरीके से वाहनों में लगाए जा रहे ब्लैक फिल्मों को उतारने के साथ अर्थदंड भी वसूला जा रहा हैं।

- Advertisement -

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने कोरबा में मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन कर नशे में वाहन चलाने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और तीन सवारी के साथ-साथ कई और मानक का पालन नहीं करने पर बड़ी संख्या में वाहनों पर कार्यवाही की गयी। कई गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतारी गई और अर्थदंड भी वसूला गया। कहा गया हैं कि जो नियम के दायरे में नहीं हैं उस पर कार्यवाही होगी।

चलो देर से ही सही यातायात पुलिस अब कार्यवाही करने लगी है पर सवाल तो ये है  कि रसूखदारों और अधिकारियों के परिजनों के द्वारा लगाए गए ब्लैक फ़िल्म को कब उतारा जाएगा।

Share this Article