NOW HINDUSTAN. Korba. बलौदा बाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में 4 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में आरोपी को पकड़ने में लवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बता दे की आरोपी सीरियल किलर हैं। थाना लवन पुलिस द्वारा महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी सीरियल किलर को किया गया गिरफ्तार उसके निशानदेही पर ग्राम भालुकोना में घटित अंधे कत्ल के 02 मामलों का किया गया पर्दाफाश….बता दे की आरोपी द्वारा वर्ष 2020 में एक 35 वर्षीय एवं साल 2023 में एक 56 वर्षीय महिला की,कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ की और घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर वृद्ध महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान की। आरोपी के बोल न पाने की वजह से पुलिस टीम द्वारा “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त किया
- Advertisement -
लवन थाना प्रभारी केशर पराग ने बताएं कि 4 साल पूर्व में आरोपी
तेजराम उर्फ कोंदा गांव में ही रहने वाली एक महिला का हत्या कर दिया था जिसके बाद 2023 में फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया आरोपी बोल नहीं पाता सीरियल किलर हैं जिसके लिए विशेष विशेषज्ञ के टीम से इस हत्या को सुलझाने में सहयोग किया और पुलिस को आरोपी तक पहुंचें में सफलता मिली है।
पुलिस के लिए सर दर्द बन चुकी हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद अब क्षेत्र से सिरियल की दहशत खत्म गो गई है। इसमें पुलिस के जवानों ने कड़ी मेहनत की है।

