गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ खेलने के आरोप में 8 व्यक्ति गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं,
उक्त निर्देश के परिपालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलने के आरोप में 8 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर वे भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 62500.00 सहित 8 नग मोबाइल जप्त किया गया है। अन्य जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उरगा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अजय पांडेय, आरक्षक झंगल मँझवार, श्याम एक्का, नितेश तिवारी, नरेश टनडेल, राजकुमार साहू आदि का विशेष योगदान रहा।

10 सितंबर / मित्तल वेद

Share this Article