NOW HINDUSTAN. Korba. हम नही सुधरेंगे आप कुछ भी कर लो ये नारा है कोरबा के लोगों का जो लगातर यातायात पुलिस के कार्यवाही के बाद भी नही समझ रही है। जिले में यातायात पुलिस की कार्यवाही अव्यवस्थित आवागमन को सुचारू रूप से बनाने के लिए अनवरत हो रही है। यातायात पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सख्त कार्यवाही करते हुए 25 दुपहिया को लिफ्टर से उठाकर जप्त कर लिया। कहा गया कि आवागमन की बेहतरीन के लिए इस प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार होगी।
- Advertisement -
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र में आवागमन को लेकर चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं और इस पर नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक टीम विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए प्रयासरत है। औद्योगिक नगर कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित पाम मॉल, मेगा मार्ट और कमर्शियल काम्प्लेक्स के पास यातायात पुलिस विभाग ने अभियान चला 25 दुपहिया गाडियों को जप्त कर लिया।
बताया गया कि यह आने-जाने की जगह पर खड़ी कर दी गई थी और इसके कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अर्थदंड की कार्यवाही ऐसे सभी मामलों में की जाएगी। इसके साथ ऐसे वाहन चालकों को सबक भी दिया जाएगा कि आगे उन्हें किस तरीके से नियम का पालन करना है। यातायात पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि गणेश उत्सव से लेकर दीपावली पर्व के बाद तक शहरी क्षेत्र में यातायात को सुचारू रूप से बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर होगी।
यातायात पुलिस विभाग ने इससे पहले यात्री बसों के ऑपरेटर के साथ बैठक ली और उन्हें शहरी क्षेत्र में आवागमन को लेकर जरूरी निर्देशों से अवगत कराया इसमें कहा गया कि बड़ी और छोटी बस को शहर में प्रवेश करने के लिए पुराना बस स्टैंड से फ्लाई ओवर का रास्ता तय करते हुए राताखार, तुलसी नगर होते हुए नया बस स्टैंड आना होगा। हसदेव नहर पुल वाले रास्ते से इन्हें भीतर घुसने के लिए मना किया गया है क्योंकि इससे समस्या पैदा हो रही हैं।

