NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल और शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में भवन निर्माण की सामग्री की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपनों पर चोट हो रही है। सीमेंट की कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है।
उन्होंने मांग की है कि सीमेंट पर 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि वापस ली जाए और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल किया जाए। कोरबा नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद, हरीश परसाई ,निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, दुष्यन्त शर्मा, अरुण शर्मा, मनक राम साहू , और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।