ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना रुकने जा नाम नही ले रही है । मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज के पास एक ट्रक ने मोटर सायकल सवार को चपेट में ले लिया था । सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों और आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क को जाम कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मृतक काशीराम पटेल आयुष्मान कार्ड में कार्यकर्ता था। बीते शाम मृतक काशीराम पटेल कार्य से अपने घर लौट रहा था, जिला अस्पताल के मुख्य मार्ग में भारी वाहन ट्रक की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई थी । मौत के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्ट के बाद मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर उनके द्वारा चक्काजाम कर दिया गया।

जिससे मुख्य सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोगों के प्रदर्शन से कॉलेज के छात्र, विद्यालय बस और एंबुलेंस के जाम में फंस गए , जिससे काफी परेशानी हुई। परिजनों द्वारा दस लाख रुपए मुआवजा, सड़क पर गति अवरोधक, मृतक की पत्नि को नौकरी और भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। सूचना पर सीविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची।

Share this Article