कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और रामविचार नेताम ने स्व. श्याम पांडे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे के मैत्री नगर रिसाली भिलाई स्थित निवास गृह पहुंचे। उन्होंने यहां स्व. श्याम पांडे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व सुश्री सांसद सरोज पांडे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 9 सितंबर को पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे के पिता श्याम पांडे का निधन हो गया था।

Share This Article