रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लोगो को किया जा रहा प्रेरित…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW. HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा क्षेत्र में जेबीडी महाविद्यालय कटघोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने गोदग्राम रामपुर, चंदनपुर में जागरूकता रैली निकाली।
ग्राम के चौराहे में मोहल्लेवासियो को नशा से दूर रहने व शिक्षा के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. के. दिवाकर ने स्वयं सेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज होने पर ही हमारा व देश का विकास होगा। जब हम खुद नशा से दूर रहेंगे, तब जाकर हम लोगों को नशा के प्रति दूर रहने प्रेरित कर सकेंगे। युवाओं को देश हित में कार्य करना होगा।

- Advertisement -

उक्त कार्यक्रम में प्रो. सी.एस. रात्रे, नोडल अधिकारी प्रो. आर.जी. यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ओम प्रकाश, सहायक कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई प्रो. चंद्रकली अनंत, प्रो. निधि जायसवाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Share this Article