ग्रामवासी व उतरदा पटवारी के सहयोग से सड़क पर गड्ढे को भरने का कार्य किया गया…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba. हरदीबाजार – ग्राम पंचायत उतरदा में ग्रामवासी व पटवारी गोविंद कंवर के सहयोग से सड़क की मरम्मत की। ग्रामीणों ने बताया कि उतरदा पटवारी गोविंद कंवर के सहयोग से यह काम किया गया। जिसकी ग्रामीणों द्वारा जमकर प्रशंसा किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि गड्ढे होने व पानी भरे होने से हम लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। तत्काल तो राहत मिल गई हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी सुध लेनी चाहिए और समस्या का स्थाई निदान करना चाहिए। यह सड़क उतरदा से हरदीबाजार – कोरबा जाने का मुख्य मार्ग है ।

- Advertisement -

Share this Article