केंदई रेंज पहुंचे 48 दंतैल के दल से डरे फुलसर में निगरानी दल के सदस्य…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.   कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में घूम रहे 48 दंतैल केंदई रेंज पहुंच गए हैं। यहां 10 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। झुंड में शामिल एक दंतैल अलग होकर रात्रि फुलसर के मुख्य मार्ग पर आ गया।
इस दौरान निगरानी दल भी वहां पहुंच गया। काफी देर तक दोनों आमने-सामने रहे। वन अमले ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर और सायरन बजाकर दंतैल को खदेड़ने का प्रयास किया, परंतु हाथी आगे ही बढ़ रहा था। इसकी वजह से निगरानी दल के सदस्य डर गए थे। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी शाम होते ही अलग-अलग झुंड में घूमते हैं। इसके बाद फिर एक ही स्थान पर पहुंच जाते हैं। आसपास के ग्रामो में मुनादी करा दी गई है। किसी तरह की जनहानि ना हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

Share this Article