NOW HINDUSTAN. Korba. आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया हैं। ज्ञापन में कटघोरा-बगदेवा होते हुए हरदी बाजार जाने वाली मार्ग पर बगदेवा नदी एवं राल नदी पर विगत दो वर्ष से क्षतिग्रस्त हुए पुल की समस्या से अवगत कराया गया।
आज तक मरम्मत नहीं होने से परेशानी हो रही है। लोगों को आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल के चलते लोगों को 20 किमी घूम कर अपने गंतव्य स्थल तक जाना पड़ रहा है। समस्या निदान को लेकर 15 दिन का समय दिया गया है, अगर 15 दिन में किसी प्रकार सुधार नहीं होगा तो आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
इस दौरान जगलाल राठिया एस.टी विंग जिलाध्यक्ष, प्रतिमा सिन्हा महिला विंग जिलाध्यक्ष, विजय नायक ओबीसी विंग उपाध्यक्ष, आनंद सिंह कोषाध्यक्ष, संतोष गबेल, सत्येंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, लम्बोदर, मुशाहिद खान, भूषण कुर्रे, ठंडा राम उइके, छवि लाल राठिया, सुदर्शन राठिया, विनोद राठिया, लहना सिंह , अब्दुल नाशिफ, वामन वाड़ेकर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

