जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलुस के पूर्व होंगे अनेक कार्यक्रम, जुलुस की तैयारी पूर्ण…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

NOW HINDUSTAN. कोरबा की सरजमीं मे मरकाजी सीरत कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलुस का एहतेमाम किया गया है जिसकी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। 16 सितम्बर को होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलुस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य रूप से बाईक व कार रैली, बच्चों का जुलूस व जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही शान व शौकत के साथ निकाला जाएगा ।

- Advertisement -

मरकाजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशु) ने बताया की जुलुस मोहम्मदी के लिए तमाम तैयारियां की जा चुकी है जुलुस शांति पूर्ण एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण मे निकले इसके लिए अलग अलग केटेगरी के वालिंटियर्स नियक्ति किये गए है.कार्यक्रम निम्नानुसार संपन्न होंगे.

बाइक रैली  14 सितम्बर 2024, शनिवार दोपहर 3 बजे सीतामणी चौक से कोलयारी मस्जिद एस.ई.सी.एल. तक निकलेगी , वही बच्चों का जुलूस 15 सितम्बर 2024, इतवार दोपहर 3 बजे इत्तेहाद कमेटी कोरबा की जानिब से फैज़ाने इंसान अली मस्जिद, धनवार पारा से रानी गेट स्कूल मैदान पुरानी बस्ती में समापन होगा ।

जुलूसे मोहम्मदी
16 सितम्बर 2024, सोमवार सुबह 9 बजे नूरी मस्जिद बुधवारी से परचम कुशाई फातेहा के बाद घंटाघर, , टी.पी. नगर चौक, पॉवर हाउस रोड, जामा मस्जिद होते हुए बस स्टैण्ड होते हुए मदीना मस्जिद पहुंचेगा। परचम कुशाई सलातो सलाम व मुए मुबारक की जियारत व दुआ के बाद जुलूस का समापन होगा ।

Share this Article